Home बिहार बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप मालिक की हत्या, शव फेंककर फरार हुए अपराधी

बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप मालिक की हत्या, शव फेंककर फरार हुए अपराधी

364
0
Jewelry shop owner murdered in Begusarai, criminals absconded after throwing the body

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में चार दिवारी के भीतर एक आभूषण दुकानदार का लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। शुक्रवार की अहले सुबह चहारदीवारी के भीतर मिले शव को देखकर प्रथम दृष्टि संदिग्ध अवस्था में मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी पाकर सिंघौल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृत दुकानदार की पहचान महारथपुर निवासी मनोज शाह, सुनील कुमार (24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बर्तन और आभूषण (पायल आदि) का दुकान फतेहपुर में चलाता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों का कहना है कि सुनील ने गुरुवार दोपहर उसने अपनी पत्नी को फोन किया था। कहा कि सामान की डिलीवरी देने के लिए आया हूं। थोड़ी देर में घर आता हूं। करीब दो घंटे बाद भी सुनील घर नहीं लौटे तो पत्नी ने कॉल किया लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। अहले सुबह सुनील की लाश मिली तो सब दंग रह गए। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि, किन कारणों से मृत्यु हुई है, उसका अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है। लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि उक्त दुकानदार की हत्या कर शव को ठिकाना लगा दिया गया है।

GNSU Admission Open 2026

वहीं भाई दिनेश साह ने दावा किया कि सुनील को किसी ने दुकान से अगवा किया। आज लाश मिली है। आशंका है कि अपराधियों ने अपहरण के बाद उसकी हत्या की है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। लोगों का कहना है कि दुकानदार अपनी दुकान चलाकर भरण पोषण करता था। सिंघौल थानेदार चंद्रकांत सिंह ने बताया कि एक दुकानदार की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। फिलहाल घटना के कारणों का जांच किया जा रहा है। जिस जगह दुकानदार की लाश मिली है। उसी इस आसपास क्षेत्र में उसकी दुकान भी है। फिलहाल जांच पड़ताल के बाद ही मामला के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल पाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की कागजी प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है।




GNSU Admission Open 2026