Home बिहार जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का हुआ शुभारंभ

जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का हुआ शुभारंभ

367
0
Jeevika Nidhi Credit Cooperative Union Limited was launched

सासाराम। बिहार के जीविका दीदियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ एवं साथ ही 105 करोड़ की राशि का जीविका निधि में ट्रांसफर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। रोहतास जिले के फसलगंज स्टेडियम स्थित मल्टीपर्पस हॉल में पीएम मोदी का लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से उद्घाटन कार्यक्रम का टेलीकास्ट किया गया। फसलगंज स्टेडियम स्थित मल्टीपर्पस हॉल में लगभग 1000 दीदियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लाइव सुना एवं जीविका निधि सहकारी बैंक हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद भी दिया। जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के तमाम 19 प्रखंडों एवं 43 संकुल स्तर संघों के माध्यम से कुल 1.35 लाख दीदियों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देखा। मौके पर जिले के जिला पदाधिकारी उदिता सिंह, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुधीर बहादुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

GNSU Admission Open 2026