Home बिहार जेडीयू की किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ की हुई बैठक

जेडीयू की किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ की हुई बैठक

379
0
JDU's Farmers and Cooperatives Cell meeting held

सासाराम। स्थानीय तकिया स्थित पटेल धर्मशाला में रविवार को रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज पटेल ने और संचालन प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश पाटीदार ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, सासाराम के पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार, शम्भु सिन्हा, जय प्रकाश चंद्रवंशी और पार्टी के रोहतास जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा उपस्थित हुए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली प्रदेश की एनडीए सरकार अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही प्रदेश के किसानों के कल्याण और उत्थान के लिए प्रयत्नरत और कार्यरत हैं। कृषि संयंत्रों के लिए अनुदान और उनकी उपलब्धता,आधुनिक उन्नत बीजों की उपलब्धता,खाद और उर्वरकों की उपलब्धता और किसान क्रेडिट कार्ड जैसे अनेक ऐसे कार्य हैं,जो प्रभावी योजनाओं के माध्यम से किसानों के हित के लिए किए गए हैं। पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है कृषि और कृषकों की उन्नति के बिना एक उन्नत भारतीय अर्थव्यवस्था की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

GNSU Admission Open 2026

मुख्यमंत्री भारतीय अर्थव्यवस्था के सुद्धरिणीकरण में प्रदेश के किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हैं और इस दिशा में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 सालों में जितने कार्य किए हैं उनसे जहां एक और कृषि व्यवस्था सुदृढ़ हुई है वहां किसानों की स्थिति में भी सुधार हुआ है। बैठक में मुख्य रूप से धनंजय भाई पटेल, अशोक पटेल, रिंकू सिंह, अलख निरंजन, संजय वर्मा, निखिल, जय सिंह, असलम अंसारी, राज सोनी, सुप्रिया रानी, संगीता चौधरी, संगीता सिंह, डोमाराम, संजय पटेल, अरुण कुशवाहा, बनारसी पटेल सिकंजय सिंह, विनोद कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

GNSU Admission Open 2026