Home बिहार रोहतास जिला में कई जगह मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

रोहतास जिला में कई जगह मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

158
0
International Women's Day was celebrated at many places in Rohtas district.

रोहतास। जिला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग तथा महिला एवं बाल विकास निगम जिला प्रशासन रोहतास तत्वाधान में चंद्र शहीद पीर पहाड़ी के पास ट्रेडिंग सह रैली का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं बालिकाओं द्वारा भाग लिया गया वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सासाराम के सदर एसडीम डॉक्टर नेहा कुमारी द्वारा उपस्थित सभी को संदेश दिया गया कि महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही है और अपने जिम्मेदारी बखूबी निभाती चली आ रही वहीं एसडीएम नेहा कुमारी ने कहा कि आज महिलाओं को शिक्षित और सशक्त होना जरूरी

वही जिले में विभिन्न जगहों पर कई संगठनों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें ताराचंडी के पास धावड़ाह में खेत मजदूर संघ के नेता अशोक बैठा ने महिला मुक्ति संगठन के बैनर तले हजारों महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया वही मीडिया से बात करते हुए अशोक बैठा ने बताया कि आज भी महिलाओं को कई तरीके से उत्पीड़न किया जाता है जिसमें गरीब मजदूर आदिवासी समुदाय के महिलाओं को शिक्षा रोजगार से वंचित रखा गया है वही शिक्षा और आमदनी के अभाव में खान-पान पर ध्यान न देने की वजह से कुपोषण के शिकार महिला के साथ-साथ उनके आने वाले बच्चा भी कुपोषण के शिकार हो जाते हैं बहुत सारे आज भी महिलाएं कई समस्याएं से जूझ रही है जिस पर सरकार को ध्यान देना पड़ेगा और इन सभी महिलाओं सशक्त करना होगा अन्यथा कुछ महिलाओं को उदाहरण देकर सरकार को बड़े-बड़े पेपर पर विज्ञापन और कार्यक्रम करने से महिलाओं को उत्थान नहीं होगा

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026