Home बिहार मंडल कारा छपरा में डीएम और एसपी के नेतृत्व में सघन छापेमारी...

मंडल कारा छपरा में डीएम और एसपी के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान

227
0
Intensive raid operation led by DM and SP in Divisional Jail Chapra

छपरा। बिहार के सारण जिला मुख्यालय स्थित मंडल कारा, छपरा में मंगलवार की सुबह जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के सभी वार्डों की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तलाशी के क्रम में किसी भी वार्ड से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है, जिससे जेल प्रशासन की सतर्कता की पुष्टि होती है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैदियों की स्थिति, वार्डों की साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया। साथ ही जेल परिसर में अनुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने, नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा कैदियों की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस छापेमारी अभियान में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, पुलिस लाइन के पुलिस उपाधीक्षक सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जेलों में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

GNSU Admission Open 2026