Home बिहार बगीचे से लौट रहे डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग, जबड़े में लगी गोली;...

बगीचे से लौट रहे डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग, जबड़े में लगी गोली; हालत नाजुक

420
0
Indiscriminate firing on a doctor returning from the garden, bullet hit his jaw; condition critical

 गया जी: गया जी में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जब शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक चर्चित चिकित्सक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गोली उनके जबड़े में लगी है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। यह सनसनीखेज वारदात शेरघाटी अनुमंडल के शेखपुरा मोहल्ले में उस वक्त हुई, जब डॉ. तपेश्वर प्रसाद अपने बगीचे से घर लौट रहे थे।

तभी अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां चूक गईं, जबकि एक गोली डॉक्टर के जबड़े में जा लगी। गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पत्थरबाजी कर बदमाशों को खदेड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार और शेरघाटी एएसपी शैलेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

GNSU Admission Open 2026

पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर डॉक्टर की गतिविधियों पर पहले से नजर रखे हुए थे और पहले से घात लगाए बैठे थे। डॉक्टर प्रसाद इलाके के एक प्रसिद्ध चिकित्सक हैं और वर्षों से लोगों की सेवा कर रहे हैं। फिलहाल डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेष निगरानी में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि अभी तक हमले के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।




GNSU Admission Open 2026