Home बिहार मोतिहारी में CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख की लूट, बेखौफ...

मोतिहारी में CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख की लूट, बेखौफ बदमाश फरार

354
0
In Motihari, CSP operator was shot and 5 lakhs were looted, fearless criminal absconded

मोतिहारी: मोतिहारी जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। मंगलवार सुबह बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट लिए। घायल सीएसपी संचालक को इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जगह-जगह नाकाबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। यह घटना पीपरा थाना क्षेत्र के जमुनिया स्थित बेलही देवी मंदिर के समीप की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पिपराकोठी थाना क्षेत्र के बड़कुरवा गांव निवासी अनिरुद्ध कुमार सिंह रोजाना की तरह अपनी कार से जमुनिया स्थित सीएसपी सेंटर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोककर गोली मार दी और पांच लाख रुपये नकद, पासबुक, साइन किया हुआ ब्लैंक चेक और लैपटॉप लूटकर पिपराकोठी की ओर फरार हो गए।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन छापेमारी शुरू कर दी। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए एसडीपीओ चकिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026