Home बिहार खाने के विवाद में ससुर ने बहू की दोनों आंखें फोड़ी, घुसेड़े...

खाने के विवाद में ससुर ने बहू की दोनों आंखें फोड़ी, घुसेड़े नुकाले हथियार से किया हमला

487
0
In a food dispute, the father-in-law gouged out both the eyes of the daughter-in-law and attacked her with a sharp weapon

गया: गयाजी जिले के रौशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इटवा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद के चलते एक ससुर ने अपनी बहू पर बेरहमी से हमला कर उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं और नाक काट दी। घटना के बाद आरोपी ससुर फरार हो गया है। घटना गुरुवार देर रात की है, जब इटवा गांव निवासी रामचंद्र चौधरी ने अपनी बहू लालो देवी से खाना मांगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

बात इतनी बढ़ी कि गुस्से में आकर ससुर ने तेजधार हथियार से बहू पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बहू की दोनों आंखें फोड़ दी गईं और नाक भी काट दी गई। घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, आरोपी ससुर अपना जरूरी सामान लेकर मौके से फरार हो गया। घायल महिला को गंभीर अवस्था में पास के बाकेंबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गयाजी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

GNSU Admission Open 2026

पीड़िता की पहचान रवींद्र चौधरी की पत्नी लालो देवी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी रामचंद्र चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।



GNSU Admission Open 2026