
बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में दरभंगा जिला प्रशासन पूरी तरह से जुट गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने योग्य मतदाता सूची से वंचित न हों और अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो सके इसके लिए मतदाता सूची को शुद्ध करना जरूरी है। उन्होंने कहा जिस मतदान केंद्र पर बारह सौ से ज्यादा मतदाता होंगे, वहां वैकल्पिक व्यवस्था कर दूसरा मतदान केंद्र बनाया जायेगा।
डीएम ने कहा कि किसी भी बीएलओ का तबादला नहीं किया जाएगा। सभी बीएलओ सक्रिय होकर निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य को पूरा करें। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, बिहार में 25 जून से 27 जुलाई 2025 तक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि बिहार के सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुटा होना चाहिए और अपात्र मतदाता के नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाय।
यह प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। डीएम कौशल कुमार ने कहा कि जिले में 702 मतदान केंद्रों पर 1200 से ज्यादा मतदाता होने की सूची है। पहले तो यहां के मतदाता को एडजस्ट करने की कोशिश की जा रही है। इन मतदान केन्दों पर वैकल्पिक मतदान केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि नए वैकल्पिक मतदान केंद्र को नजदीक में बनाया जाय।






