Home बिहार जानकी एक्सप्रेस पर गिरे हाई वोल्टेज तार, ड्राइवर की सतर्कता से टली...

जानकी एक्सप्रेस पर गिरे हाई वोल्टेज तार, ड्राइवर की सतर्कता से टली बड़ी रेल दुर्घटना

546
0
High voltage wire fell on Janki Express, major rail accident averted due to driver's alertness

मधुबनी: मधुबनी जिले के खजौली रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जयनगर से रवाना हुई जानकी एक्सप्रेस जैसे ही खजौली स्टेशन के आउटर सिग्नल से आगे बढ़ी, उसके इंजन और बोगी पर अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया। हादसे की आशंका को भांपते हुए ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ी दुर्घटना टाल दी। घटना के बाद जयनगर-सकरी रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई।

इस रूट से चलने वाली नमो भारत सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी तत्काल प्रभाव से रोका गया। जानकारी के अनुसार, खजौली स्टेशन के पास दक्षिण बिहारी बांध क्षेत्र में बिजली तार को सहारा देने वाला स्टे और ब्रैकेट इंसुलेटर टूट गया था, जिससे बिजली का तार सीधे रेल इंजन पर गिर गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, तार गिरने से शॉर्ट सर्किट की भी आशंका जताई जा रही है, क्योंकि घटनास्थल पर दो कौवे झुलसे हुए पाए गए।

GNSU Admission Open 2026

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। वहीं, ट्रेन करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। रेलवे इंजीनियरों की टीम टावर वैगन के साथ मौके पर पहुंची और सुधार कार्य के बाद जानकी एक्सप्रेस को लगभग 3 घंटे 40 मिनट की देरी से रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूरी सतर्कता के साथ मरम्मत का काम किया गया और फिलहाल इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से बहाल कर दी गई है। रेलवे ने लोको पायलट की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते ट्रेन नहीं रोकी जाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।






GNSU Admission Open 2026