Home बिहार गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस

126
0
Gopal Narayan Singh University celebrated 77th Republic Day with great enthusiasm

रोहतास/जमुहार। रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विश्वविद्यालय परिसर तिरंगे की छटा और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। मुख्य अतिथि औरंगाबाद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सह मगध प्रभारी त्रिविक्रम ने तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ, जिसमें उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने विश्वविद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। कुलाधिपति ने कहा कि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में नैतिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना को विकसित करना है।

उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ छात्रों को शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय निरंतर शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा हैगणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन, एकता और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन करते हुए मार्च-पास्ट एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कैडेट्स की प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने सराहा।कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं स्टाफ सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इससे कर्मचारियों में उत्साह और कार्य के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली। समारोह के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। पूरा वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजता रहा।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026