Home बिहार छपरा में दिनदहाड़े स्वर्ण आभूषण दुकान में लूट, पांच हथियारबंद अपराधी फरार

छपरा में दिनदहाड़े स्वर्ण आभूषण दुकान में लूट, पांच हथियारबंद अपराधी फरार

180
0
दिन दहाड़े स्वर्ण आभूषण दुकान में लूट

छपरा। जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर गांव में दिनदहाड़े एक स्वर्ण आभूषण दुकान में हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने दुकान में घुसकर हथियार के बल पर लूटपाट की और कीमती स्वर्ण आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के समय दुकान में मौजूद दुकानदार और कर्मचारी दहशत में आ गए, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है तथा दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। सारण पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026