Home बिहार स्नैपचैट पर दोस्ती के बाद युवती लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

स्नैपचैट पर दोस्ती के बाद युवती लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

465
0
Girl goes missing after friendship on Snapchat, family fears something bad has happened

औरंगाबाद: औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के एक गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवती स्नैपचैट के जरिए एक युवक से दोस्ती के बाद घर से फरार हो गई। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी को लेकर देव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही युवक पर शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और युवती की सहेली पर सहयोग देने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, युवती की एक साल पहले स्नैपचैट के माध्यम से एक युवक से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और फिर प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

बातचीत और नजदीकियों का सिलसिला करीब एक साल तक चला। इसके बाद युवती अचानक घर से लापता हो गई। युवती की मां ने देव थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 1 जुलाई को देव सूर्य मंदिर में पूजा करने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। जब काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजन परेशान हो गए। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ की गई, लेकिन कहीं कुछ सुराग नहीं मिला। बाद में जब युवती की सहेलियों से पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह पिछले एक साल से स्नैपचैट पर एक युवक के संपर्क में थी। एक पड़ोस की सहेली को इस पूरे मामले की जानकारी थी और वह अभी भी युवती के संपर्क में है। सख्ती से पूछताछ करने पर उस सहेली ने युवक का मोबाइल नंबर भी परिजनों को दिया।

GNSU Admission Open 2026

जब परिजनों ने उस नंबर पर कॉल किया, तो पहले युवक ने किसी युवती के होने से इंकार कर कॉल काट दिया। कुछ ही देर बाद उसी नंबर से कॉल आया, जिसमें परिजनों की बेटी से बात हुई, लेकिन उसने घर लौटने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों के मुताबिक, वह नंबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है। युवती के परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कहा है कि पूरा परिवार भयभीत है। मामले को गंभीरता से लेते हुए देव थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि युवती की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा युवती की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है और युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए युवती को बरामद कर लिया जाएगा।




GNSU Admission Open 2026