Home बिहार गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई रेल खंडों में परिचालन प्रभावित; रेलवे ने...

गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई रेल खंडों में परिचालन प्रभावित; रेलवे ने जारी किये निर्देश

48
0
Ganga water level rises, traffic affected in many rail sections; Railways issues instructions

मुंगेर:  बिहार में गंगा में बढ़ते जलस्तर के कारण पूरा जनजीवन अस्त वस्त हुआ चुका है। वहीं, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर असर पड़ा है। रेलवे ने गंगा के तेज बहाव वाले इलाकों में ट्रेनों की रफ्तार घटा दी है। घोरघट और बरियारपुर लोहा पुल के अलावा ऋषिकुंड हॉल्ट के पास गंगा का पानी पुल-पुलिया को छूते हुए तेज धारा में बह रहा है। इन जगहों पर ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, मालदा  रेल मंडल के डिविजनल इंजीनियर  राजेश कुमार  ने बताया की रेलवे ने कौशन लेटर जारी कर ट्रेनों को सावधानी से चलाने को कहा है। पुल-पुलिया पर गंगा के जलस्तर पर नजर रखने के लिए रेलकर्मी 24 घंटे तैनात किए गए हैं। बरियारपुर स्टेशन के पास लोहा पुल ब्रिज संख्या 195, ऋषिकुंड हॉल्ट के पास पुलिया संख्या 198 और 198 A के पास भी पानी का बहाव तेज है। इन सभी स्थानों पर ट्रेनों की गति धीमी कर दी गई है।

GNSU Admission Open 2026

बरियारपुर लोहा पुल ब्रिज के पास लगे जल मापक  मीटर में गंगा को खतरे के निशान को पार करने के लिए अब सिर्फ 10 सेंटीमीटर और बढ़ना है। अगर जलस्तर 10 सेंटीमीटर और बढ़ा तो  गाडर  में पानी छू सकता है। इससे जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ सकती है। पिछले साल 2024 में भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था। तब बरियारपुर लोहा पुल ब्रिज संख्या 195 पर गार्डर से पानी छू रहा था। रेलवे ने सुरक्षा के लिए चार दिन तक इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी थी। इस बार भी रेल अधिकारी और कर्मचारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।



GNSU Admission Open 2026