Home बिहार जनसुराज के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाम रसूल कप्तान RJD में हुए शामिल,...

जनसुराज के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाम रसूल कप्तान RJD में हुए शामिल, सैकड़ों समर्थकों के साथ की एंट्री

505
0
Former district president of Jansuraj Ghulam Rasool Captain joined RJD, entered with hundreds of supporters

गोपालगंज: जनसुराज के पूर्व जिलाध्यक्ष और फुलवरिया प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष गुलाम रसूल कप्तान ने सोमवार को पटना में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पटना स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, हथुआ विधायक राजेश सिंह कुशवाहा, जिला प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो और जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार बारी भी उपस्थित थे।

विधायक राजेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि गुलाम रसूल कप्तान के पार्टी में शामिल होने से राजद को जिला स्तर पर मजबूती मिलेगी, जिसका सीधा असर आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में दिखेगा। राजद के जिला प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विजन से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग राजद से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार से भाजपा और जदयू का सफाया हो जाएगा। इस अवसर पर राजद नेता सुमन कुमार यादव, अली अकबर अंसारी, मुकेश यादव, उपेंद्र यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026