Home बिहार पूर्वी चंपारण : आग से झुलसकर दो मासूमों समेत तीन लोगों की...

पूर्वी चंपारण : आग से झुलसकर दो मासूमों समेत तीन लोगों की मौत, दुकान-मकान राख

33
0
East Champaran: Three people, including two children, died after being burned in a fire; shop and house reduced to ashes.

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दो मंजिला होलसेल किराना दुकान में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, तथा एक व्यक्ति झुलस गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में शुक्रवार की देर रात एक दो मंजिला होलसेल किराना दुकान में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की जलकर मौत हो गई।मृतकों में किराना व्यवसायी राजकुमार साह के दो बच्चे 12 वर्षीय सृष्टि कुमारी, 08 वर्षीय रुद्र कुमार और एक सेल्स मैन 28 वर्षीय पिंटू कुमार सिंह शामिल है। इस घटना में राजकुमार साह भी आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गये हैँ।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना शुक्रवार की रात तकरीबन 12 बजे घटित हुई। उस समय वर्षा के साथ तेज हवा चल रही थी। बिजली के पोल और राजकुमार साह के दुकान में एक साथ शॉट-सर्किट से आग की लपटें उठी। राजकुमार साह की दुकान और घर संयुक्त था। सूत्रों ने बताया कि अग्निशामक दस्ता ने पंचपकडी, घोड़ासहन, चिरैया और ढाका थाना पुलिस से सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस बीच जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने पूरी टीम कसाथ घटना स्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने संवाद एजेंसी “यूनीवार्ता” को बताया कि “यह अत्यंत दुःखद हादसा है। परिवार के मुखिया राजकुमार साह के दो बच्चों और एक सहयोगी की मौत हो गयी है। स्वयं राजकुमार साह भी आग की लपटों से झुलस गए हैं। उनकी चिकित्सा प्रशासनिक निगरानी में करायी जा रही है। पीड़ित परिवारों को सरकारी मानकों के अनुरूप हर सम्भव सहायता की जा रही है और आज ही प्रति मृतक चार-चार लाख रुपये मुआवजा की राशि आपदा राहत कोष से उपलब्ध करा दी जाएगी।

GNSU Admission Open 2026