Home बिहार डीआईजी ने सासाराम डीएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

डीआईजी ने सासाराम डीएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

271
0
DIG inspected Sasaram DSP office

सासाराम। शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सदर डीएसपी वन कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डीआईजी ने कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए लंबित एवं दर्ज मामलों की क्रमवार समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, एसआर केस, जांच पेंडेंसी और अनुसंधान की स्थिति की गहन समीक्षा की।

उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में अब तक की गई कार्रवाई और आगे की कार्ययोजना की जानकारी ली। साथ ही वर्षों पुराने मामलों का भी रिव्यू किया गया। डीआईजी सत्य प्रकाश ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अनुसंधान की गति बढ़ाई जाए और दुगनी संख्या में कांडों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मामलों के अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मामलों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से अद्यतन करने के निर्देश भी दिए गए।

GNSU Admission Open 2026

इस क्रम में डीआईजी ने अपराध नियंत्रण, सूचना तंत्र की मजबूती, अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई और अनुमंडल क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को ड्यूटी के दौरान संवेदनशील रहने, अनुशासन का पालन करने और बेहतर पुलिस प्रबंधन के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। डीआईजी ने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा है।

GNSU Admission Open 2026