Home बिहार संदिग्ध हालात में डेयरी वैन चालक की मौत, पत्नी पर हत्या का...

संदिग्ध हालात में डेयरी वैन चालक की मौत, पत्नी पर हत्या का शक; पारिवारिक विवाद बना चर्चा का विषय

390
0
Dairy van driver dies under suspicious circumstances, wife suspected of murder; Family dispute becomes a topic of discussion

मुज्जफरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सादातपुर गांव में एक डेयरी वैन चालक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर के एक कमरे से बरामद हुई है। मृतक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ उसी घर में रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर से दुर्गंध आने पर उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कांटी थाना पुलिस ने जब बंद कमरे का दरवाजा खोला, तो उसका शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ।

अनुमान है कि उसकी मौत दो दिन पहले हो चुकी थी। परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध था, जिसका मृतक विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और बच्चों को लेकर फरार हो गई। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

मृतक ने कुछ वर्ष पूर्व अपनी मर्जी से एक शादीशुदा महिला से विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटा रही है। इस मामले में डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि युवक की लाश संदिग्ध हालात में उसके घर से मिली है। परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


GNSU Admission Open 2026