Home बिहार दिवाली की पूजा कर रहे आभूषण व्यवसाई और उसके पुत्र को अपराधियों...

दिवाली की पूजा कर रहे आभूषण व्यवसाई और उसके पुत्र को अपराधियों ने मारी गोली

795
0
Criminals shot a jeweler and his son while they were performing Diwali puja.

सासाराम। रोहतास जिले में अपराधियों ने आभूषण व्यवसाई पिता पुत्र को गोली मार दी। घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज की बताई जाती हैं। आभूषण व्यवसाई को गोली उस वक्त मारी गई जब वो अपने आभूषण दुकान में दीपावली की पूजा कर रहें थे। वही घटना के बाद दोनों घायल पिता पुत्र को सासाराम स्थित ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां आभूषण व्यवसाई अशोक सोनी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। अशोक सोनी को अपराधियों ने सीने में गोली मारी है जबकि उसके 12 वर्षित पुत्र को पैर में गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार आभूषण व्यवसाई अशोक सोनी सासाराम के मुबारकगंज के रहने वाले बताए जाते है जो फजलगंज में आभूषण का दुकान चलाते हैं। सभी परिवार दीपावली के दिन अपनी दुकान में पूजा कर रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी दुकान पर पहुंचे तथा ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस दौरान कारोंबारी का पूरा परिवार मौके पर मौजूद था। अपराधियों को फायरिंग करते देख इन लोगों ने अपने दुकान का शटर बंद करने लगे। इसके बावजूद अशोक सोनी के सीने के पास तथा उसके 12 वर्षीय पुत्र राजवीर को पैर में गोली लगी है। अशोक सोनी को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना सुबह तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूचना मिलने ही नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना स्थल से पुलिस को 4 खोखा बरामद हुआ है। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सासाराम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 1 दिलीप कुमार ने बताया कि फजलगंज में दुर्गा चौक के पास अशोक सोनी का आभूषण का दुकान था और लक्ष्मी पूजा के दौरान अपराधियों द्वारा गोली चाहिए गई जिसमें अशोक सोनी और उनका 12 वर्षीय पुत्र घायल है गए। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर आपराधिको की धर पकड़ को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच पड़ताल की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026