Home बिहार समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, RJD के पूर्व जिला अध्यक्ष के घर...

समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, RJD के पूर्व जिला अध्यक्ष के घर पर देर रात अंधाधुंध फायरिंग से दहशत

498
0
Criminals' rampage in Samastipur, panic due to indiscriminate firing late at night at the house of former RJD district president

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। जहां राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष पर देर रात अपराधियों के समूह ने घर पर चढ़कर फायरिंग की है। वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरी घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के भदैया पंचायत के रमैया गांव की है, जहां 10 से 12 की संख्या में अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर चढ़कर फायरिंग करते सीसीटीवी वीडियो में देखा गया है।

इस संबंध में राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेश राय ने कहा कि 20 से 25 की संख्या में अपराधी हमको घर पर मारने के लिए आए थे, जिसमें सभी अपराधियों को मैं पहचानता हूं। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चुनावी साल के मौके पर ऐसी घटनाओं के पीछे राजनीतिक कारण भी फायरिंग की वजह हो सकती है। सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि कैसे राजद नेता के घर पर आरोपी एक समूह में आकर देर रात फायरिंग कर रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

क्या आरोपियों में कानून का खौफ नहीं है। खैर अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कमद उठाती है। इसमें आधा अपराधी गांव के ही है और कई बार जेल जा चुके हैं। 1988 में भी हमारे पिताजी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। रात में भी 20 से 25 अपराधियों के द्वारा घर पर चढ़कर फायरिंग की गई। मेरी गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।





GNSU Admission Open 2026