Home बिहार आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण तीव्र गति से जारी

आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण तीव्र गति से जारी

15
0
Construction of Agricultural Engineering College in Arrah continues at a rapid pace

पटना। बिहार में भोजपुर जिले के आरा में भवन निर्माण विभाग की ओर से कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। लगभग 16.92 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा यह कॉलेज परिसर आधुनिक अधोसंरचना और उन्नत सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे छात्रों को उच्च गुणवत्ता की तकनीकी पर आधारित कृषि शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकेगी। महाविद्यालय परिसर में अकादमिक गतिविधियों के लिए अकादमिक ब्लॉक के फाउंडेशन का कार्य का प्रगति पर है। इसके पूर्ण होने पर कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए आधुनिक ढांचा उपलब्ध होगा। प्रशासनिक स्तर पर निर्माण की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रिंसिपल रेसिडेंस का स्ट्रक्चर एवं ब्रिक वर्क पूर्ण हो चुका है और वर्तमान में प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है। अतिथियों के ठहराव के लिए बनाए जा रहे गेस्ट हाउस का स्ट्रक्चर कार्य भी पूरा कर लिया गया है। भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने बताया कि कॉलेज परिसर में विभिन्न भवनों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि छात्राओं के लिए तीन मंजिला गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें तीसरे तल पर काम चल रहा है। वहीं, छात्रों के लिए प्रस्तावित चार मंजिला बॉयज हॉस्टल में ब्रिक वर्क पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य शैक्षणिक एवं आवासीय भवनों के प्रथम और द्वितीय तल का ब्रिक वर्क भी पूरा हो चुका है।उन्होंने बताया कि परिसर में स्मार्ट क्लासरूम, उन्नत प्रयोगशालाएँ, लाइब्रेरी और आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे राज्य के स्टूडेंट्स उच्च गुणवत्ता वाली कृषि अभियंत्रण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। श्री रवि ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण एवं समय-सीमा का पूर्ण ध्यान रखते हुए कार्य किया जा रहा है। कॉलेज परिसर को सोलर पैनल, सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम, सीसीटीवी, सुरक्षा एवं एक्सेस कंट्रोल सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। साथ ही, एवी सिस्टम और स्ट्रीट लाइट की भी समुचित व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज के पूर्ण होने के बाद युवाओं को उच्चस्तरीय कृषि अभियंत्रण से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे क्षेत्र के शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026