Home बिहार सीएम नीतीश कुमार की बड़ी सौगात, पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाकर की...

सीएम नीतीश कुमार की बड़ी सौगात, पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाकर की 15 हजार रुपये मासिक

424
0
CM Nitish Kumar's big gift, increased the pension amount of journalists to Rs 15 thousand per month

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और सौगात दी है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बाद अब बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की राशि भी बढ़ा दी है। अब पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत छह हजार की 15 हजार रुपये प्रति माह राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने छह हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है।

GNSU Admission Open 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति या पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह तीन हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वह निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।


GNSU Admission Open 2026