Home बिहार जेडीयू के चूड़ा दही भोज में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

जेडीयू के चूड़ा दही भोज में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

225
0
CM Nitish Kumar reached JDU's Chuda Dahi feast.

पटना। राजधानी पटना में पूर्व मंत्री एवं जदयू विधायक रत्नेश सादा के आवास पर जदयू द्वारा चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया। दही चूड़ा कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इस अवसर पर रत्नेश सादा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस चूड़ा दही कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक श्याम रजक, विधायक शीला कुमारी, विधायक संतोष कुमार निराला, के अलावा विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पटना की महापौर सीता साहू भी शामिल हुई। बात दे कि मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार के विभिन्न राजनीति कार्यालयों पर पिछले तीन दिनों से चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जा रहा है। कल यानी मंगलवार को बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी चूड़ा दही भोज का आयोजन किया था जिसमें तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए थे। वही आज जेडीयू ने चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जिसमें सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए।

GNSU Admission Open 2026