Home बिहार मुख्यमंत्री ने बापू टावर के विशेष आवरण का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने बापू टावर के विशेष आवरण का किया लोकार्पण

157
0
Chief Minister inaugurated the special cover of Bapu Tower.

पटना। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में डाक विभाग के सहयोग से महात्मा गाँधी के शहादत दिवस के अवसर पर बापू टावर के विशेष आवरण का लोकार्पण किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने गाँधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर, 2024 को बापू टावर का उ‌द्घाटन किया था। बापू टावर बहुत अच्छा बना है जो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जीवन एवं विचारों को समर्पित एक आधुनिक स्मारक है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस संग्रहालय में आकर महात्मा गाँधी के जीवन प्रसंगों, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका तथा सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को और अच्छे ढंग से जानते-समझते हैं। ज्ञातव्य है कि बापू टावर की परिकल्पना वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा चम्पारण शताब्दी समारोह के अवसर पर की गयी थी। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री द्वारा बापू टावर का शिलान्यास किया गया और 02 अक्टूबर, 2024 को उद्घाटन किया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के शहादत दिवस के अवसर पर डाक विभाग (पटना जी०पी०ओ०) के सहयोग से बापू टावर, पटना स्मारक को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से आज विशेष आवरण का लोकार्पण मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया है। इस विशेष आवरण के जरिए देशभर में पत्राचार के माध्यम से बापू टावर के महत्व को प्रचारित-प्रसारित किया जा सकेगा। आम दर्शकों के लिए यह विशेष आवरण विशेष शुल्क पर बापू टावर और डाक विभाग से प्राप्त किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं पटना डाकघर के अधिकारी उपस्थित थे।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026