Home बिहार सीढ़ियों पर घसीटकर शव ले जाने का मामला, वायरल वीडियो के बाद...

सीढ़ियों पर घसीटकर शव ले जाने का मामला, वायरल वीडियो के बाद मॉर्च्युरी कर्मचारी निलंबित

292
0
Case of dragging dead body on stairs, mortuary employee suspended after viral video

बेतिया: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) बेतिया में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक निर्वस्त्र शव को सीढ़ियों पर बेरहमी से घसीटते अस्पताल कर्मी को देखा गया। वीडियो सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया और दोषियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने इस घटना को अमानवीय और अस्वीकार्य बताते हुए मॉर्च्युरी अटेंडेंट भुआली मल्लिक को तत्काल निलंबित कर दिया है।

वहीं, चौकीदार की भूमिका की जांच का जिम्मा पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है, जिन्हें दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने GMCH प्राचार्य से घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है और तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। GMCH अधीक्षक ने पुष्टि की है कि वीडियो में शव घसीटता दिख रहा व्यक्ति भुआली मल्लिक ही है। वीडियो के वायरल होने के बाद शहर में आक्रोश की लहर दौड़ गई है।

GNSU Admission Open 2026

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना न केवल मानवीय संवेदना पर चोट है, बल्कि अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। उनका मानना है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई ही भविष्य में अमानवीय व्यवहार को रोक सकती है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों को उनके कृत्य की सजा जरूर मिलेगी।

GNSU Admission Open 2026