Home बिहार बक्सर :सड़क दुर्घटना में एसएसबी जवान समेत चार लोगों की मौत, एक...

बक्सर :सड़क दुर्घटना में एसएसबी जवान समेत चार लोगों की मौत, एक घायल

196
0
Buxar: Four people including SSB jawan killed, one injured in road accident

बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)जवान समेत चार लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कार पर सवार लोग घर में हो रही शादी का न्योता देने और माघी स्नान के लिए बक्सर के रामरेखा घाट जा रहे थे। इसी दौरान चंदा गांव के समीप घने कोहरे के कारण उनकी कार पहले आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। इससे पहले कि चालक संभल पाता, पीछे से आ रही एक दूसरी तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि मृतकों की पहचान जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कृतसागर गांव निवासी एसएसबी जवान सुजीत कुमार पाण्डेय, ओमकार पाण्डेय, डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव निवासी अरुण तिवारी की पत्नी गिरजा देवी तथा ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के भरखरा गांव निवासी धर्मराज ओझा की पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है।घटना की सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।शवों को कार से बाहर निकालने के लिए पोकलेन (जेसीबी) मशीन मंगानी पड़ी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। एक अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिये बनारस भेजा गया है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026