Home बिहार बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर जारी, 72वीं सीसीई सहित कई अहम परीक्षाओं की तारीख...

बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर जारी, 72वीं सीसीई सहित कई अहम परीक्षाओं की तारीख तय

120
0
BPSC exam calendar released, dates fixed for several important exams including 72nd CCE

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सोमवार को आगामी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया। इसमें विभिन्न विभागों में प्रस्तावित भर्तियों की परीक्षा तिथियां, परिणाम और साक्षात्कार का कार्यक्रम शामिल है। कैलेंडर में 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा तिथि जारी की गई है। टीआरइ -4 को शामिल नहीं किया गया है। 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीई) (2035 पद) का साक्षात्कार जारी है। परिणाम अप्रैल-मई में जारी किया जाएगा। 71वीं सीसीई (1298 पद) का परिणाम जारी हो चुका है।

बीपीएससी ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीई) प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 33वीं ज्यूडिशियल 173 पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 30 मई और एपीओ के 300 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित होगी। असिस्टेंट रेवेन्यू एंड अकाउंट आफिसर के 285 व असिस्टेंट अर्बन वेलफेयर एंड रजिस्ट्रेशन आफिसर के 285 पदों पर बहाली की जाएगी। आयोग के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में शिक्षक के 62 पदों के लिए 17 व 18 जून परीक्षा प्रस्तावित है। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के 47 पदों का परिणाम फरवरी में आएगा। लोअर डिविजन क्लर्क (26 पद) भर्ती परीक्षा का परिणाम फरवरी में जारी कर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के नौ पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 30 मई को होगी।

GNSU Admission Open 2026

असिस्टेंट सेक्शन आफिसर के 41 पदों का परिणाम मार्च में आएगा। असिस्टेंट रिसर्च एंड पब्लिकेशन आफिस के 12 पदों के लिए साक्षात्कार फरवरी व परिणाम मार्च में जारी होगा। आइटीआइ के उप प्रधानाचार्य के 50 पदों के लिए साक्षात्कार फरवरी में होगा। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के तहत सभी रिक्तियों का परिणाम मार्च में आएगा। विभिन्न मेडिकल कालेज असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पद, डिप्टी डायरेक्टर फायर आफिसर के 14, असिस्टेंट प्रोफेसर आरटीबीएस होम्योपैथी मेडिकल कालेज में 13, आयुर्वेदिक कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पद, तिब्बी कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 15, बायलर इंस्पेक्टर के पांच, फैक्ट्री इंस्पेक्टर 17, असिस्टेंट स्टेट फायर आफिसर के चार पद, साइंस एंड टेक्नोलाजी एजुकेशन डिपार्टमेंट के तह एचओडी के 241, प्रोफेसर के 169 व एसोसिएट प्रोफेसर के 455 पदों पर साक्षात्कार के लिए तिथि बाद में जारी की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026