डेहरी। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के प्रबंध निदेशक एवं भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह का जन्म दिवस मेडिकल कॉलेज में एक सादे समारोह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित उनके परिजनों एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षकों व कर्मचारियों ने श्री सिंह को उनके जन्म दिवस पर बधाईयां दी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री सिंह की माताजी श्रीमती शैल सिंह ,उनके बड़े भाई एवं संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ,विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ महेंद्र कुमार सिंह, प्रतिकुलपति डॉक्टर जगदीश सिंह, कुल सचिव डा. धर्मेंद्र कुमार परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर कुमार आलोक प्रताप ,नारायण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर हीरालाल महतो, चिकित्सा अधीक्षक डॉ पुनीत कुमार सिंह, आपातकालीन विभाग के डॉक्टर अली इमाम, मुख्य वित्त एवं लेखा पदाधिकारी संदीप कुमार विजय ,सहायक कुल सचिव अजय कुमार सिंह ,उप चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक कमेन्दु, महाप्रबंधक अस्पताल संचालन उपेंद्र कुमार सिंह ,त्रिविक्रम नारायण सिंह के परिजनों समेत विभिन्न संकायों के विभाग अध्यक्ष एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।







