Home बिहार पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

232
0
Bike rider dies in collision between pickup and bike

रोहतास। जिले में मंगलवार की सुबह बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गईं। घटना तिलौथू थाना क्षेत्र के सेहुआ मोड़ के पास की बताई जा रही हैं। मृतक की पहचान सरैया निवासी प्रमोद सोनी के पुत्र सत्य प्रकाश उर्फ मोंटी बाबू के रूप में हुई है। मृतक स्वर्ण व्यवसायी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सत्य प्रकाश किसी कार्यक्रम के कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में सामने से आ रही एक पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता प्रमोद सोनी ने बताया कि उनका पुत्र अपने बाइक से कार्ड बांटने के लिए निकला हुआ था। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिक अप ने सामने से जोरदार धक्का मार दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल बेटे को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गईं। वही घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

GNSU Admission Open 2026