Home बिहार बिहार: गंगा में थर्मोकोल नाव से कर रहे थे शरारत, बीच धारा...

बिहार: गंगा में थर्मोकोल नाव से कर रहे थे शरारत, बीच धारा में डूबने लगे युवक; SSB जवानों ने बचाई जान

486
0
Bihar: Youths were playing pranks with thermocol boats in Ganga, they started drowning in the middle of the stream; SSB jawans saved their lives

पटना : राजधानी पटना के भद्र घाट गंगा नदी में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां आधा दर्जन युवक थर्मोकोल की बनी अस्थायी नाव पर सवार होकर गंगा नदी में शरारत कर रहे थे। देखते ही देखते वे सभी युवक नदी की बीच धारा तक पहुंच गए, जहां असंतुलन के चलते उनकी नाव डूबने लगी और सभी युवक डूबने लगे। घटना के दौरान घाट पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (SSB) के जवानों की नजर इन युवकों पर पड़ी।

जवानों ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि थर्मोकोल से बनी नाव पर सवार युवक बीच गंगा में मस्ती कर रहे थे। जैसे ही नाव असंतुलित हुई, सभी युवक शोर मचाते हुए पानी में गिर पड़े और तैरने की कोशिश करने लगे।

GNSU Admission Open 2026

घटना के संबंध में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें गंगा में युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद सहायक कमांडेंट अजीत कुमार जडेजा के नेतृत्व में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाए गए सभी युवक पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के पानी टंकी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। SSB की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन की ओर से युवाओं को गंगा में इस तरह की लापरवाही न करने की अपील की गई है।


GNSU Admission Open 2026