Home बिहार बिहार: घर के दरवाजे पर सो रही महिला की सिर और पीठ...

बिहार: घर के दरवाजे पर सो रही महिला की सिर और पीठ में गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

354
0
Bihar: Woman sleeping at the door of her house shot dead in the head and back, sensation in the area

पटना : मधेपुरा में शुक्रवार की रात दरवाजे पर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने महिला के सिर और पीठ में चार गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना घैलाढ प्रखंड के परमानंदपुर थाना क्षेत्र के बलुआहा वार्ड सात की है। मृतका की पहचान उपेंद्र चौपाल उर्फ बेचन चौपाल की पत्नी तेतरी देवी (55) के रूप में हुई है। मृतका के पति के अनुसार, घटना रात करीब 12.30 बजे की है।

महिला अपने घर के दरवाजे पर सोई हुई थी। मृतका के पति उपेंद्र चौपाल ने बताया कि घटना के समय वह शौच के लिए बाहर गए थे। इसी बीच तीन अज्ञात अपराधी घर के पास पहुंचे और सोई हुई तेतरी देवी को गोली मार दी। गोली सिर और पीठ पर लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

GNSU Admission Open 2026

गोली की आवाज सुनकर उन्होंने शोर मचाया, लेकिन अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर परमानंदपुर थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है।


GNSU Admission Open 2026