Home बिहार बिहार: छह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

बिहार: छह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

349
0
Bihar: Six-year-old girl gang-raped, accused absconding

बिहार: गया जी के लुटुआ थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को लुटुआ थाना क्षेत्र के सुदूर गांव में देर शाम एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव के दो नाबालिग लड़कों ने उसे बहला-फुसलाकर गांव के बगल में स्कूल के कैंपस में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

वारदात के समय पीड़ित बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जब परिजन और गांव के लोग वारदात स्थल पर पहुंचे, उससे पहले ही वहां से दोनों आरोपी फरार हो गए। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर दोनों बाल आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश में जुट गई है। इधर, सीनियर एसपी आनंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आरोपियों की पहचान हो गई है।

GNSU Admission Open 2026

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम को लगाया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि बच्ची की अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित बच्ची की हालत ठीक है।




GNSU Admission Open 2026