Home बिहार बिहार धार्मिक न्यास परिषद अध्यक्ष रणवीर नंदन हुए सम्मानित, बधाइयों का लगा...

बिहार धार्मिक न्यास परिषद अध्यक्ष रणवीर नंदन हुए सम्मानित, बधाइयों का लगा तांता

461
0
Bihar Religious Trust Council President Ranveer Nandan honored, congratulatory messages pour in

पटना: पटना के गर्दनीबागठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति की ओर से बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में पूर्व परिषद सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो (डॉ) रणवीर नंदन का अभिनंदन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि, अंजनी कुमार सिंह (बिहार के पूर्व मुख्य सचिव व बिहार संग्रहालय के निदेशक) ने कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत करते हुए ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के सचिव सीटीवीएस, पटना एम्स के विभागाध्यक्षडॉ0 (प्रो0) संजीव कुमार ने अपने संबोधन में डॉ0 नंदन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस ठाकुरबाड़ी के विकास और  प्रायः सभी सनातनी पूजन अवसर पर समर्पित योगदान दिया है।

इस अभिनंदन समारोह की सफलता के लिए उन्होंने पूर्व उप महानिरीक्षक अशोक सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि अंजनी कुमार सिंह ने अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रो0 नंदन का नामित किया जाना उनकी धार्मिक प्रवृति और अध्यात्म ज्ञान का प्रतिफल है। आशा है कि ठाकुरबाड़ी की ही तरह पूरे बिहार के धार्मिक स्थलों का समुचित विकास अवश्यंभावी प्रतीत होता है।

GNSU Admission Open 2026

प्रोफेसर नंदन ने कई धार्मिक दृष्टांतों के साथ अपने संस्मरण साझा किए और नामित किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत संबंधितों का आभार जताया। इस अवसर पर रिटायर्ड जस्टिस राकेश कुमार सिन्हा, डॉ. अमूल्य कुमार सिंह, सुशील सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, शशि भूषण वर्मा एवं अन्य ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में भीम सिंह, वेदप्रकाश,सत्यप्रकाश, रुन्ना बाबा(पुरोहित)के अलावा कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


GNSU Admission Open 2026