Home बिहार बिहार: कांटी के पोखर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या...

बिहार: कांटी के पोखर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका से जांच तेज

388
0
Bihar: Panic due to finding the body of a youth in a pond in Kanti, investigation intensified due to suspicion of murderBihar: Panic due to finding the body of a youth in a pond in Kanti, investigation intensified due to suspicion of murder

बिहार: कांटी थाना क्षेत्र के कुशी गांव स्थित पोखर में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में तैरता देख स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कांटी थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय निवासी दिलजीत गुप्ता ने बताया कि सुबह तालाब में एक युवक का शव उपलाता हुआ दिखाई दिया।

शव देखने पर लगा कि युवक बाहरी है, वह हमारे गांव या आस-पास का नहीं लगता। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया गया है। कांटी थाना प्रभारी रामनाथ प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोखर से बाहर निकलवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है।

GNSU Admission Open 2026

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि युवक की पहचान के लिए जिले के विभिन्न थानों में शव की तस्वीरें सर्कुलेट कराई जा रही हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद से गांव और आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

GNSU Admission Open 2026