Home बिहार बिहार: पटना में बड़ा रेल हादसा टला, हाईटगेज से टकराया तेज रफ्तार...

बिहार: पटना में बड़ा रेल हादसा टला, हाईटगेज से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, रेल यातायात प्रभावित

520
0
Bihar: Major rail accident averted in Patna, high speed truck collides with height gauge, rail traffic affected

पटना : मोकामा में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सोमवार सुबह अनियंत्रित ट्रक ने रेलवे के हाईटगेज को टक्कर मार दी। इससे हाईटगेज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण रेलवे परिचालन बाधित हो गया। घटना पटना जिले के दानापुर मंडल के अंतर्गत मोकामा रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर सोमवार सुबह साढ़े पांच हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मोकामा बाजार जाम लग गया।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और स्टेशन प्रबंधक अशोक मोलदियार रेलवे कर्मिचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। इधर, घटना के बाद रेलवे के सुरक्षाकर्मियों ने फौरन आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को भी जब्त कर लिया। स्टेशन प्रबंधक अशोक मोलदियार तेज रफ्तार ट्रक ने हाईटगेज को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे आवागमन ठप पर गया था। हालांकि, रेलवे कर्मियों की तत्परता से तीन घंटे के अंदर हाईटगेज को दुरुस्त कर लिया गया। इससे परिचालन सामान्य हो सका।

GNSU Admission Open 2026

वहीं लोगों का कहना है कि 50 दिन में हाईटगेज को टक्कर मारने की यह दूसरी घटना है। रेलवे के अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बाजार मार्ग पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। रेलवे आरोपी चालक पर कड़ी कार्रवाई करे।  

GNSU Admission Open 2026