Home बिहार विधायक खरीद मामले में जांच तेज, ईओयू ने तेजस्वी के करीबी इंजीनियर...

विधायक खरीद मामले में जांच तेज, ईओयू ने तेजस्वी के करीबी इंजीनियर सुनील को पूछताछ के लिए बुलाया

324
0
Bihar: Investigation in MLA purchase case intensifies, EOU summons Tejashwi's close engineer Sunil for questioning

बिहार: विधायक खरीद मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने राजद नेता तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले इंजीनियर सुनील को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय में तलब किया है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह से ही EOU की टीम उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

पांच दिन पहले EOU की टीम ने वैशाली जिले के सैदपुर गणेश स्थित इंजीनियर सुनील के घर पहुंचकर नोटिस चिपकाया था, जिसमें उन्हें पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। फिलहाल EOU की जांच जारी है और इस मामले में आगे और लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।




GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026