Home बिहार बिहार: खाना बनाने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या,...

बिहार: खाना बनाने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, अधजला शव जमीन में गाड़ा; 10 माह की बच्ची लापता

545
0
Bihar: Husband kills wife in a dispute over cooking, buries half-burnt body in the ground; 10-month-old girl missing

बिहार: वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र के चेहराकलां गांव में एक विवाहिता की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। 23 वर्षीय नीतू कुमारी की उसके पति अमरेश कुमार ने बुधवार रात हत्या कर दी। हत्या का कारण खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। नीतू की शादी पांच साल पहले चेहराकलां निवासी अमरेश कुमार से हुई थी। दंपती की 10 महीने की एक बच्ची भी है, जो फिलहाल लापता है।

हत्या के बाद आरोपी अमरेश ने नीतू के शव को जलाने की कोशिश की लेकिन जब वह इसमें असफल रहा तो शव को गांव के ही करसहिया चंवर स्थित ब्रह्म स्थान के पास एक गड्ढे में दफना दिया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अमरेश ने नीतू के मायके फोन कर उसकी हालत गंभीर होने की सूचना दी। जब नीतू के परिजन ससुराल पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद मिला। पूरे दिन अमरेश उन्हें इधर-उधर की बातें करके गुमराह करता रहा। शक होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और बाद में हत्या की जानकारी कटहरा थाना पुलिस को दी।

GNSU Admission Open 2026

सूचना मिलने पर कटहरा थाना के सहायक प्रभारी ज्योति पासवान और अवर निरीक्षक सुनील कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने गड्ढे से अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है। सहायक थाना प्रभारी ज्योति पासवान ने बताया कि मृतका के मायके वालों की ओर से हत्या की सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लापता बच्ची की तलाश भी की जा रही है।




GNSU Admission Open 2026