Home बिहार बिहार: दिनदहाड़े गोलीबारी, युवक की जान बची; पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

बिहार: दिनदहाड़े गोलीबारी, युवक की जान बची; पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

370
0
Bihar: Firing in broad daylight, young man's life saved; Police is investigating CCTV footage

पटना : लॉ एंड ऑर्डर को बेहतर करने का दावा करते हुए पटना के एसएसपी अवकाश कुमार सहित कई जिलों के एसपी को इधर से उधर किया गया। आज 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा पटना के एसपी पद की जिम्मेदारी लेंगे,लेकिन इससे पहले से बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स पर दिन दहाड़े गोली चला दी। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोलो रोड की है। पीड़ित की पहचान कौशल नगर निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि राहुल नाम का एक चालक पैदल ही जा रहा था। तभी अचानक अपराधी उस पर गोली चलाने लगे। गोली की आवाज सुनकर वहां दौड़कर वहां से फरार हो गया। तब तक आसपास के लोग भी  उधर दौड़ पड़े। पुलिस का कहना है कि अपराधी ने राहुल पर गोली चलाई थी, लेकिन निशाना चूक जाने की वजह से वह बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सचिवालय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।  घटना के संबंध में एयरपोर्ट थानाध्यक्ष का कहना है कि राहुल किसी डॉक्टर का चालक है। वह रोज की तरह आज भी पैदल ड्यूटी जा रहा था।

GNSU Admission Open 2026

तभी अचानक एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये और उससे छिनतई करने लगे। उसके पास लगभग 450 रुपये थे। बाइक पर सवार अपराधियों में से एक जल्दी से बाइक से उतरा और राहुल से छिनतई करने लगा। विरोध करने पर उसने फायरिंग भी की। तभी आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े, जिन हें  देखकर अपराधी बाइक से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना की गश्ती पुलिस और हवाई अड्डा थाणे की पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गई। तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।



GNSU Admission Open 2026