Home बिहार बिहार : खगड़िया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश...

बिहार : खगड़िया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश दबोचे, शराब पीते 5 अन्य भी गिरफ्तार

432
0
Bihar: Encounter between police and criminals in Khagaria, two miscreants nabbed, 5 others also arrested while drinking alcohol

बिहार : खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी गुड्डु सिंह उर्फ टाइगर की गिरफ्तारी के लिए श्रीरामपुर ठुठी गांव में छापेमारी की। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिली थी कि गुड्डु सिंह अपने दो साथियों के साथ पल्सर बाइक से गांव आया है। इसी आधार पर परबत्ता पुलिस सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देख तीनों अपराधी बाइक से भागने लगे और तेमथा करारी गांव के पास एक चिमनी के निकट बाइक छोड़कर खेत की ओर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और इलाके की घेराबंदी कर दो अपराधियों सेन्टु कुमार और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के रहने वाले हैं। मौके से दो लोडेड देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक पल्सर बाइक बरामद की गई है।

मुख्य आरोपी गुड्डु सिंह उर्फ टाइगर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस मामले में परबत्ता थाना में कांड संख्या 226/25 दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि वे टोमधा कराटी स्थित निषाद टोला में लक्ष्मण कुमार के घर शराब पार्टी की योजना बना रहे थे। इस सूचना पर पुलिस ने लक्ष्मण कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की और वहां से नशे की हालत में पांच युवकों को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में लक्ष्मण कुमार, विकास मंडल, मुकेश कुमार, ललन मंडल और सिन्दु मंडल शामिल हैं।

GNSU Admission Open 2026

सभी खगड़िया जिले के निवासी हैं। इस मामले में परबत्ता थाना में कांड संख्या 227/25, दिनांक 20.06.2025 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार युवकों से शराब आपूर्ति के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पुलिस अधिकारी अजय कुमार यादव, अभिषेक कुमार गौतम, मनोज राम समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। प्रेस वार्ता में प्रभारी डीएसपी त्रिलोकी कुमार मिश्रा भी मौजूद थे। एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि इलाके में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध और नशे के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

GNSU Admission Open 2026