Home बिहार बिहार चुनाव 2025: तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर...

बिहार चुनाव 2025: तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से गरमाया सियासी माहौल, नया गेम प्लान तैयार?

481
0

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसके बाद ऐसा राजनीतिक तूफ़ान आया, जिसमें तेज प्रताप यादाव को न सिर्फ पार्टी से बल्कि घर और परिवार से भी बाहर निकाल दिया गया। अब उन्होंने एक बार फिर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके बाद राजनीतिक भूचाल का आना तय माना जा रहा है।

नये पोस्ट के वीडियो में तेज प्रताप एक ऑफिस जैसे सेटअप में प्रवेश करते दिख रहे हैं, जहां लालू और राबड़ी देवी की तस्वीरें लगी हुई हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक इंग्लिश कोट भी लिखा है –“All our dreams can come true; if we have the courage to pursue them” यानी हमारे सारे सपने सच हो सकते हैं, अगर हममें उन्हें पूरा करने का साहस हो। फिलहाल इस पोस्ट ने राजनीतिक महकमे में हलचल मचा दिया है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026