पटना: भारतीय चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त संजय कुमार ने आज बोधगया स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, पवित्र महाबोधि मंदिर का दौरा किया। उनके आगमन पर गया के जिलाधिकारी एवं बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशांक शुभंकर, बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, भिक्षु डॉ. दीनानंद और भिक्षु डॉ. मनोज ने पारंपरिक खादा पहनाकर उनका स्वागत किया। पटना: भारतीय चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त संजय कुमार ने आज बोधगया स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, पवित्र महाबोधि मंदिर का दौरा किया।
उनके आगमन पर गया के जिलाधिकारी एवं बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशांक शुभंकर, बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी, भिक्षु डॉ. दीनानंद और भिक्षु डॉ. मनोज ने पारंपरिक खादा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी और सचिव ने श्री कुमार को महाबोधि मंदिर के समृद्ध इतिहास एवं उसके आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी। मंदिर परिसर में भिक्षुओं ने पवित्र मंत्रोच्चार के माध्यम से उन्हें आशीर्वाद भी प्रदान किया।
उप चुनाव आयुक्त संजय कुमार ने ज्ञान और शांति के प्रतीक पवित्र बोधि वृक्ष के समक्ष पूजा-अर्चना भी की। पूजन के उपरांत जिलाधिकारी एवं बीटीएमसी अध्यक्ष शशांक शुभंकर ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए, जिनमें महाबोधि मंदिर की प्रतिकृति एवं बीटीएमसी द्वारा प्रकाशित सामग्री शामिल थी। महाबोधि मंदिर न केवल ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आज भी वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक सद्भाव का प्रतीक बना हुआ है, जो देश-विदेश से श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों को आकर्षित करता है।







