Home बिहार बिहार: खेसारी लाल यादव के शो में बवाल, बेकाबू भीड़ पर लाठीचार्ज...

बिहार: खेसारी लाल यादव के शो में बवाल, बेकाबू भीड़ पर लाठीचार्ज से मची भगदड़

170
0
Bihar: Chaos at Khesari Lal Yadav's show; stampede ensues after lathicharge on unruly crowd

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद खेसारी लाल यादव को कार्यक्रम बीच में छोड़कर स्टेज से निकलना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भाजपा के पूर्व मंत्री रामसूरत राय द्वारा आयोजित पशु मेले में बुधवार देर शाम यह घटना हुई। जिले के गरहा थाना क्षेत्र में चल रहे इस मेले में खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम आयोजित था, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी थी।


जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ और उत्साह बढ़ा, भीड़ बेकाबू हो गई और स्थिति अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान कई लोग मैदान में गिर पड़े और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने या हताहत होने की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सुरक्षा को लेकर लगातार उठ रहे सवाल
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस भीड़ को नियंत्रित करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि इस मेले में अव्यवस्था का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी स्टेज पर ऑर्केस्ट्रा डांसरों के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया था, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026