औरंगाबाद। औरंगाबाद सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि औरंगाबाद अपार संभावनाओं का क्षेत्र है। बिहार बजट से राज्य की दिशा और दशा बदलेगी। जिसमे औरंगाबाद के लिए भी बहुत ख़ास होगा। उन्होंने कहा कि ये बजट लंबी दूरी तय कर आया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में औरंगाबाद सहित राज्य के लिए लाभकारी साबित होगा। बिहार सरकार ने साहसित कदम उठाते हुए सड़क, स्वास्थ सहित रोजगार के अवसर उपलब्ध होगा।
बिहार विकसित होने वाले राज्यो की श्रेणी में शामिल हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2005 पहले एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं था पर बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य के शेत्र में बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि एन 139 के फोरलाइन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर और सदन के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह, उज्ज्वल कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।







