Home बिहार बिहार: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, संदिग्ध हालात में मिला...

बिहार: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

484
0
Bihar: Another daughter sacrificed for dowry, dead body of married woman found in suspicious circumstances, police engaged in investigation

पटना : राजधानी के खाजेकला थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना कोटगस्त चौकी के पीछे उमाशंकर लेन की है, जहां 24 वर्षीय खुशी राज का शव उनके घर में मिला। खुशी की शादी हर्ष यादव से हुई थी। घटना की जानकारी तड़के करीब 3 बजे पुलिस को दी गई, जिसके बाद खाजेकला थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खुशी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

उन्होंने दावा किया कि कई बार ऑनलाइन और नकद रूप में रुपये भी दिए गए, बावजूद इसके ससुरालवालों की मांगें खत्म नहीं हुईं और अब उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम (FSL) को मौके पर बुला लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

GNSU Admission Open 2026

GNSU Admission Open 2026