Home बिहार Bihar: तिलक में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो...

Bihar: तिलक में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

460
0
Bihar: A young man going to Tilak died in a road accident

कैमूर: कैमूर के थाना क्षेत्र के मामा देव के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बड़ी तकिया गांव निवासी रामविलास राम के 23 वर्षीय पुत्र बड़ा बाबू के रूप में हुई है। घायलों की पहचान बड़ी तकिया गांव के ही सीताराम राम के पुत्र राकेश कुमार और लथेरू राम के पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है। तीनों युवक अपने गांव से बहन का तिलक चढ़ाने के लिए गायघाट जा रहे थे। बताया जा रहा है कि यह बाइक दहेज में दी जानी थी। रास्ते में मामा देव के समीप एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बड़ा बाबू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम द्वारा मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया भाग 3 की जिला परिषद सदस्य गीता पासी अस्पताल पहुंचीं और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही, उन्होंने मोहनिया थाना को मामले की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है






GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026