Home बिहार बिहार: सहरसा में अलग-अलग हादसों में महिला समेत 3 की मौत, गुस्साए...

बिहार: सहरसा में अलग-अलग हादसों में महिला समेत 3 की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया हंगामा

365
0
Two trucks collided head-on in Jamui, drivers escaped unhurt, minor injuries

बिहार: सहरसा में जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला एवं दो युवक की मौत हो गई। पहली घटना जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र की है। बैजनाथपुर सोनबरसा मुख्य मार्ग चंदौर के समीप रविवार की देर रात बरात जा रहे बाइक सवार दो युवक हाईवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरे युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिला के घैलाढ प्रखंड क्षेत्र के रामनगर निवासी राजा कुमार एवं कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजा और कृष्ण बाइक से अपने चचेरे भाई के शादी में फोरसाहा सौर बाजार गांव बारात जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर पोस्टमार्टम करवाने की कोशिश में जुट गई। वही दूसरी घटना बिहरा थाना क्षेत्र के सहरसा – सुपौल मुख्य मार्ग हुई। थाना क्षेत्र के तुलसियाही गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक महिला को ठोकर मारते हुए पलट गई।

GNSU Admission Open 2026

इसमें महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान उषा देवी पति रंजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पहुंचे लोगों ने वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला। लोगों ने लगातार हो रही घटना पर आक्रोश जताते हुए शव को मुख्य सड़क पर रख कर जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच अग्रेतर कारवाई में जुट गई है। वहीं जाम हटाने के लिए लोगो को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।





GNSU Admission Open 2026