Home बिहार दुरंतो एक्सप्रेस में बड़ी चोरी: 40 मिनट तक रुकी ट्रेन, यात्रियों ने...

दुरंतो एक्सप्रेस में बड़ी चोरी: 40 मिनट तक रुकी ट्रेन, यात्रियों ने किया जोरदार हंगामा

421
0
Big theft in Duronto Express: Train stopped for 40 minutes, passengers created ruckus

बिहार: डीडीयू-गया रेलखंड के कष्ठा और परैया स्टेशन के बीच पोल संख्या 482/ 10 के पास गुरुवार की देर रात आनंद विहार भुनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में चोरी की घटना घटी। चोरी की घटना ट्रेन के कोच संख्या बी 1, बी 2 और एस 4 में हुई है, जिसकी जानकारी यात्रियों ने दी। रफीगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि ट्रेन संख्या 122824 आनंद विहार दुरंतो एक्सप्रेस में चोरी की घटना घटी।

इसकी शिकायत रेल मदद सेवा पर चार-पांच यात्रियों के द्वारा किया गया। वहीं, यात्रियों के द्वारा कष्ठा और परैया स्टेशन के बीच गुरुवार की देर रात 1:05 बजे में चोरी की घटना के अंजाम देकर ट्रेन को वैक्यूम कर दो चार की संख्या में चोर भाग निकाले। इस दौरान यात्रियों के द्वारा ट्रेन रोक कर हंगामा किया गया।

GNSU Admission Open 2026

इस कारण ट्रेन का परिचालन 40 मिनट देर करीब 2 बजे हुआ। वहीं, गया जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने पर जीआरपी गया सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार सिंह के द्वारा अटेंड किया गया। इस दौरान यात्रियों ने सामान चोरी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि गया जीआरपी के सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी देवी के द्वारा यात्रियों की शिकायत और घटना की जानकारी के लिए ट्रेन में भेजा गया है।

GNSU Admission Open 2026