Home बिहार भागलपुर को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 18 जुलाई से गोमतीनगर...

भागलपुर को मिली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 18 जुलाई से गोमतीनगर तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू

509
0
Bhagalpur gets the gift of Amrit Bharat Express, direct train service to Gomtinagar starts from July 18

भागलपुर: रेलवे ने भागलपुर वासियों को एक नई सौगात दी है। अब गया, वाराणसी, अयोध्या सहित उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों तक की रेलयात्रा और भी आसान हो जाएगी। मालदा-गोमतीनगर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी मिल गई है और इसकी समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी मालदा डिवीजन के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को भागलपुर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के जरिए ट्रेन को रवाना करेंगे। उद्घाटन समारोह में मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता मौजूद रहेंगे।

GNSU Admission Open 2026

फरक्का, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगांव, अजगैबीनाथ धाम, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, नवादा, शेखपुरा, गया, तिलैया, डेहरी ऑनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या सहित अन्य स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव मिलेगा। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और यात्रियों को तेज, सुरक्षित व आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। हालांकि अभी ट्रेन का किराया तय नहीं किया गया है।



GNSU Admission Open 2026