Home बिहार जयकारों से गूंजा बेगूसराय, मुजफ्फरपुर में महागौरी पूजा को उमड़ा जनसैलाब

जयकारों से गूंजा बेगूसराय, मुजफ्फरपुर में महागौरी पूजा को उमड़ा जनसैलाब

58
0
Begusarai resounded with cheers, a huge crowd gathered for Mahagauri Puja in Muzaffarpur.

बेगूसराय/मुजफ्फरपुर: बिहार के बेगूसराय में माता दुर्गा का पट खुलते ही “जय माता दी”, “जय मां दुर्गे” और अन्य भक्ति नारों के जयकारों से पूरा जिला गूंज उठा। माता दुर्गा के जागरण के साथ ही शहर का माहौल श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया। पंडाल में श्रद्धालुओं और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मध्यरात्रि में माता का पट खुलते ही हर ओर जयकारों की गूंज फैल गई। माता के पट खुलने के साथ ही महिला श्रद्धालुओं का खोईचा भरने की पारंपरिक रस्म भी आरंभ हो गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की, जिससे हर ओर अद्भूत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। जिले के बखरी, तेघरा, बलिया, भगवानपुर, बेगूसराय शहर, बिशनपुर सहित हर ओर भक्ति का माहौल देखने को मिला।

माता दुर्गा के आकर्षक पंडाल श्रद्धालुओं के मन मोह रहे हैं। बेगूसराय जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। चौक-चौराहों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। ट्रैफिक सुचारू बनाए रखने के लिए जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है। इस प्रकार बेगूसराय नवरात्र का महाउत्सव भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। जिले के बखरी, शहर के बीएनपी 8, बिशनपुर, लाखो, तेघरा, मंझौल, खोदाबंदपुर, नावकोठी, साहेबपुरकमाल सहित अन्य जगहों पर सज-धज कर तैयार पंडाल और रोशनी से जगमगाते मार्ग भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं को रमने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मेले में लगे आकर्षक झूले और मीना बाजार भी श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026