Home एजुकेशन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

180
0
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रोहतास। महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव एवं 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के तहत मंगलवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चेनारी प्रखंड के देवडीही पंचायत के पीठीआव आंगनवाड़ी केंद्र में किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास के जिला परियोजना प्रबंधक, मो शमीम अंसारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं समुदाय को बेटियों के महत्व, समान अधिकार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र , बाल विवाह मुक्त भारत अभियान सहित महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन महिला शसक्तीकरण की वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ, सुश्री कुमारी मेघा द्वारा किया गया, जिसमें महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला परियोजना प्रबंधक एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चेनारी द्वारा बेटी बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत 0–6 माह की बालिकाओं को बेबी किट तथा 2.5-3 वर्ष तक की बालिकाओं की माताओं को फलों की टोकरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित माताओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह न करने, बेटियों की शिक्षा सुनिश्चित करने एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियाँ समाज की शक्ति हैं और उनके संरक्षण, शिक्षा एवं सशक्तिकरण से ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
अंत में कार्यक्रम का समापन सभी को बाल विवाह मुक्त भारत हेतु संकल्प के लिए शपथ दिलवाते हुए किया गया।

GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026